Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा में डाकघर के ग्राहकों से 60 लाख रुपये से अधिक का गबन करने वाले पोस्ट मास्टर को धनगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक सुलगांव में पोस्ट ऑफिस की एक शाखा है। जहां सुनील पोस्ट मास्टर के तौर पर काम करते थे। सुनील के खिलाफ सुलगांव के धर्मेंद्र राठौड़ ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
धर्मेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि एफडी समेत अन्य ग्राहकों का जमा पैसा सुनील खुद रख लेता था। फिर इसे डाकघर खाते में जमा किए बिना ही निकाल लिया गया। मामला उजागर होने पर पोस्टमास्टर घर छोड़कर भाग गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को धनगांव थाना पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गबन की बात स्वीकार कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन का रिमांड लिया गया।
डीएसपी अनिल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुनील सुलगांव पोस्टमास्टर है और उसके खाते में ओपन मैन का पैसा जमा नहीं हुआ है। पुरानी डायरी में एक प्रविष्टि की गई थी। वे काफी समय से ऐसा काम कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के पास मिले पासबुक के मुताबिक उसने करीब 60 से 70 लाख का गबन किया है। आरोपी लोगों के खाते खोलने के बाद उनकी दूसरी पासबुक में मैन्युअल एंट्री कर देते थे। लोग अपना खाता चेक करते हैं तो पता चलता है कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। धनगांव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।