मध्य प्रदेश

ग्वालियर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आपराधिक आरोपियों का जुलूस निकाला गया।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क की है। जहां दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। नाबालिग ने घर आकर पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद नाबालिग ने अपने परिवार के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा ने बताया कि 21 अक्टूबर की दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से साइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति आया और छेड़खानी करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी नारायण सिंह उर्फ ​​गोटीराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जुलूस निकाला गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *