मध्य प्रदेश
किसानों के लिए अच्छी खबर! 1400 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का संग्रहण आज से शुरू

मध्य प्रदेश में सोयाबीन किसानों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश में 1400 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का संग्रहण आज से शुरू। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिये कि सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ सोयाबीन संग्रहण का कार्य आगे बढ़ायें। 3 लाख 44 हजार किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया है।
किसानों को खरीदी गई सोयाबीन का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 31 दिसम्बर 2024 तक की जायेगी। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद करेगी।