मध्य प्रदेश

MP News : अस्पताल के टॉयलेट की खिड़की से कूदकर भागा कैदी, कैदी की तलाश शुरू

MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कैदी के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैदी के भागने के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भागे हुए कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, सुरक्षा के लिए तैनात सिपाही को चकमा देकर कैदी भटक गया। कैदी अस्पताल के टॉयलेट की खिड़की से कूदकर भाग गया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी संतु भूमिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। इलाज के लिए कटनी बंदी जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

कैदी का डेंगू का इलाज चल रहा है। बंदी स्लीमनाबाद निवासी संतु भूमिया के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला चल रहा है। गढ़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *