मध्य प्रदेश

CM मोहन यादव ने अनोखे अंदाज़ में मनाई दिवाली, कहा – हर मुख पर मुस्कान ही मेरी दिवाली है…

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वह अपना कारवां रोककर लोगों से मिलते हैं तो कभी टॉपरी पर रुककर अपने हाथों से लोगों के लिए चाय बनाने लगते हैं। ऐसा ही अनोखा अंदाज दिवाली में देखने को मिला, जहां उन्होंने उज्जैन में बाइक पर हाथ आजमाया। फिर वह पैदल चलकर लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और चरखा चलाकर गन्ने का रस भी निकाला। उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्रीगंज शहीद पार्क टावर चौक समेत शहर के कई इलाकों का पैदल भ्रमण किया। मुख्यमंत्री से उज्जैन के नागरिकों ने भी आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनकी खुशी साफ झलक रही थी। जगह-जगह नागरिकों ने उन पर पुष्पवर्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कई दुकानों का दौरा किया और संचालकों से मुलाकात की। दुकानदार के परिजनों से भी बात की गई है। इस दौरान उन्होंने फ्रीगंज में श्री प्रतीतेश्वर महादेव मंदिर और श्री राम लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किये।

मेले में एक दिव्यांग दंपत्ति को दुकान दी

उज्जैन के फ्रीगंज में सड़क पर चलते हुए मुख्यमंत्री को देखने वाले दिव्यांग दंपत्ति परमानंद और रेखा प्रजापत ने मुख्यमंत्री से उन्हें स्वरोजगार के लिए कार्तिक मेला क्षेत्र में एक दुकान देने की मांग की। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को फोन किया और दिव्यांग दंपत्ति को उनकी मांग के अनुरूप दुकान देने का आदेश दिया. इसके बाद दिव्यांग दंपत्ति खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से गन्ने का रस पिया

मुख्यमंत्री श्री यादव ने फ्रीगंज क्षेत्र के दौरे के दौरान गन्ने की चरखी चलाने वाले ललित पाटिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से गन्ने का रस निकाला और उपस्थित लोगों को पिलाया। मुख्यमंत्री की सरलता एवं सहजता से नागरिक अभिभूत हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *