नेशनल न्यूज

कांग्रेस ने की शक्ति अभियान की शुरुआत, महिलाओं से इस क्रांति में शामिल होने का आग्रह

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार (2 अक्टूबर) को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम के तहत शक्ति अभियान की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं और घरेलू कामगारों से शिक्षा, रोजगार, केंद्र, राज्य, स्थानीय निकाय और राजनीति में अधिकारों और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए मिस कॉल 8860712345 पर कॉल करके इंदिरा फेलोशिप शक्ति अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की याद में इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम बनाया गया था।”

शक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया

देवेन्द्र यादव ने कहा, ”राहुल गांधी ने राजनीति और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदार सुनिश्चित करने के विचारधारा को नई दिशा दी और महिलाओं से शक्ति अभियान नामक इस क्रांति में शामिल होने का आग्रह भी किया है। यह अभियान राजनीति प्रयास के रूप में महिलाओं को हक, हिस्सेदारी और पहचान दिलाने के मौलिक विचारों पर आधारित है।”

यादव ने कहा कि लगभग एक वर्ष की अल्प अवधि में इंदिरा फेलोशिप ने देश भर के 28 राज्यों के 350 ब्लॉकों में 31000 सदस्यों के साथ 4300 शक्ति क्लब स्थापित किए हैं, जो शक्ति अभियान की स्थापना और संचालन के लिए केंद्र बिंदु के रूप में काम करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *