नेशनल न्यूज

PM Modi ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस सिर्फ गरीबों को लूटना चाहती है!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महाअघाड़ी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महाअघाड़ी दलितों और पिछड़ों का अपमान करती है। कांग्रेस सिर्फ गरीबों को लूटना चाहती है। कांग्रेस शहरी नक्सलियों का गिरोह चलाती है। ये लोग देश को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने के अपने एजेंडे में फेल होने के डर से हमें अपने साथ ले रही है। जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं वे कांग्रेस के खतरनाक एजेंडे का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग नशे के पैसे से चुनाव जीतना चाहते हैं। दिल्ली में अरबों रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई। इसमें कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। आपको कांग्रेस से सावधान रहना होगा।

Congress की सोच शुरू से ही विदेशी रही है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही ये कांग्रेसी परिवार भी दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते। इन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए इसलिए उनलोगों ने बंजारा समाज के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया बनाए रखा।

महाराष्ट्र के किसानों को दशकों तक संकट का सामना करना पड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ दो एजेंडे थे। पहला, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना और दूसरा, इन परियोजनाओं के पैसे से भ्रष्टाचार करना। हम केंद्र से परियोजनाओं के लिए पैसा भेजते थे, लेकिन वो उसे खा जाते हैं। हर चुनाव से पहले झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और महाअघाड़ी सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया था।

PM Modi ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं। महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार तो यहां महाराष्ट्र के किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 19 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं।

जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको Modi पूजता है

मोदी ने कहा- मैं आप सभी को बंजारा विरासत म्यूजियम की बधाई देता हूं। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। हमारे बंजारा समाज ने भारत के सामाजिक जीवन में, भारत की निर्माण यात्रा में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हमारे बंजारा समाज ने ऐसे कितने ही संत दिये, जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को असीम ऊर्जा दी। पीढ़ी दर पीढ़ी, सैकड़ों-हजारों वर्षों से ये समुदाय भारत की संस्कृति और परम्पराओं को सहेजता और संवारता आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *