Huge fire in Mumbai’s Chembur: मुंबई के चेंबूर इलाके में भीषण आग लगने की खबर है। चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में बनी ड्यूरन में आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई मरने वालो में 2 बच्चे भी शामिल है।
रविवार 6 अक्टूबर की सुबह 5.20 बजे मुंबई पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि आग एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी और फैलने लगी। इमारत में नीचे दुकान थी और ऊपर परिवार रहता था।
बिजली के तारों से आग लगने की आशंका
इस भयानक आग में बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान के इलेक्ट्रिकल केबल, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन आदि और ऊपरी मकान के इलेक्ट्रिकल केबल, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन आदि जल गए। यह दो मंजिला इमारत थी, जिसके नीचे एक दुकान थी और ऊपर एक परिवार रहता था।
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
इस हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने आ गए हैं। हादसे में पति-पत्नी, दो बच्चों और एक रिश्तेदार की जान चली गई। मृतकों में 30 वर्षीय प्रेम गुप्ता, 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता गुप्ता, 10 वर्षीय मासूम नरेंद्र गुप्ता और 7 वर्षीय बच्ची पेरिस गुप्ता शामिल हैं।
सभी को रेस्क्यू कर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से अधिक जानकारी का इंतजार है।